Tuesday, 12 October 2021

बिजली संकट

मोदी जी कह रहे है कि राज्य सरप्लस बिजली ऊँचे दामो में न बेचे !....... एक बात बताइये महाराज !...... बिजली के क्षेत्र में पूर्ण निजीकरण के भस्मासुर को तो आपने ही जन्म दिया है न ! 

कल दिल्‍ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'दिल्ली वालों को 5 रुपये की चीज ₹25 में खरीदने पड़ रही है. दिल्ली वाले ₹25 यूनिट बिजली कितने दिन तक खरीद पाएंगे?

एक बात बताइये यह बिजली खरीद कहा से रहे हैं ? क्या विदेशी पॉवर प्लांट से बिजली खरीद रहे हैं ?

नही !....ये उस मार्केट से बिजली खरीद रहे हैं जिसे आपने यानी मोदी सरकार ने ही बनाया है !

आप भूल गए हैं जून 2020 मे आपकी सरकार ने ही इंडियन एनर्जी एक्सचेंज बनाया था जिसके अंतर्गत बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकती है यहां मांग-आपूर्ति के हिसाब से बिजली का दाम तय होता है, यानी इसके दामों में बढ़ोतरी और गिरावट होती रहती है. 

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में आधे-आधे घंटे पर नीलामी के जरिये बिजली का कारोबार किये जाने की व्यवस्था की गई है  बोली सत्र समाप्त होने एक घंटे के भीतर बिजली की डिलिवरी देने की बात की गई है, 

यह रियल टाइम मार्केट आपके कर कमलों से ही तो शुरू हुआ था......आपकी तो सांसे एक साल में ही फूल गयी !.....

इतिहास से पता चलता है कि जिस भी क्षेत्र में इस तरह का मार्केट ओपन किया जाता है वहाँ बाजार की ताकते अपनी मनमानी कर कीमतो को ऊपर ले जाती है ....ओर आज यही हो रहा है संकट है नही बल्कि पैदा किया जा रहा है ताकि घरेलू बिजली के दाम ऊपर ले जाए जा सके

कुछ ही महीने पहले अगस्त 2021 में ऐसी भी मीडिया रिपोर्ट्स आयी थी जिसके अनुसार सरकार की ओर से टाटा पावर और अडानी पावर को एक्सचेंज पर राज्यों को और बिजली बेचने का निर्देश दिया है

भारत की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3.9 लाख मेगावाट है. लेकिन बिजली की अधिकतम मांग अब तक 2 लाख मेगावाट से ज्यादा नहीं रही है. 

पिछले साल अप्रैल से सितंबर के बीच छह महीनों में कोयले का उत्पादन 28.2 करोड़ टन था. इस साल यह 31.5 करोड़ टन रहा है. यानी इसमें 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

ऐसे में बिजली संकट क्यो पैदा किया जा रहा है ?

साफ है कि निजि क्षेत्र के खिलाड़ियों जिसमे सबसे प्रमुख खिलाड़ी अडानी उसे ही फायदा देने के लिए यह सब कुचक्र रचे जा रहे हैं

https://www.facebook.com/100000649721564/posts/4730121910352753/

यह पढ़िए अडानी जी को फायदा पुहचाने की स्कीम

Sunday, 10 October 2021

Maa Bhoomi

"Maa Bhoomi": A brilliant Telugu movie on Telangana peasant uprising.

Re: भूमिका

On Sun, Oct 10, 2021 at 11:13 AM Manoj Sinha <advocatemksinha@gmail.com> wrote:

2015 मैं फेसबुक पर मन्दी के सवाल पर लंबी लंबी बहस छिड़ी थी। उस बहस में बिगुल के कॉमरेड अभिनव सिंहा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और अपनी पत्रिका बिगुल और आह्वान में छपे मन्दी के लेखों के बारे में अपनी राय रखी थी। बिगुल और आह्वान के लेखों के हवाले से उस बहस में हमने यह दावा किया  था कि बिगुल और आह्वान के लेखों में मन्दी के सवाल पर व्यक्त किये गए विचार अल्पउपभोगवाद (under- consumption) से ग्रस्त है। हालांकि उस समय कामरेड अभिनव सिन्हा और बिगुल के साथियो ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया था, लेकिन हाल ही में,  2021 में  कात्यानी और अभिनव सिंहा द्वारा लिखे एक पोस्ट में मन्दी के सवाल पर अल्प-उपभोगवाद के प्रभाव को निम्न शब्दो मे स्वीकार किया गया: 

We never subscribed to under-consumptionism school and belonged mainly to the overproduction thesis. However, we cannot say that under-consumptionism had no influence on our thinking.

A Short Note on Something That Is Obvious but Which Certain Folks Do Not Understand. -Abhinav and Kavita Krishnapallavi

मन्दी के सवाल पर इस छोटी सी पुस्तिका में हमने पूंजीवाद में मन्दी की मार्क्सवादी व्याख्या प्रस्तुत करने की कोशिश की है, जिसे 2017 में ही लिखा गया था। साथ मे मन्दी पर 2015 में चले बहस को भी भी हमने रखा है।

उम्मीद है, मन्दी के कारणों को समझने में यह पुस्तिका सहायक सिद्ध होगी।

एम के आज़ाद

Saturday, 9 October 2021

भूमिका

फिदेल के लिए एक गीत / चे ग्वेरा..!

आओ चलें,
भोर के उमंग-भरे द्रष्टा..!
बेतार से जुड़े उन अमानचित्रित रास्तों पर,
उस हरे घड़ियाल को आज़ाद कराने,
जिसे तुम इतना प्यार करते हो..!

आओ चलें, अपने माथों से,
–जिन पर छिटके हैं दुर्दम बाग़ी नक्षत्र,
अपमानों को तहस–नहस करते हुए..!

वचन देते हैं...
हम विजयी होंगे या 
मौत का सामना करेंगे..!
जब पहले ही धमाके की गूँज से,
जाग उठेगा सारा जंगल..!
एक क्वाँरे, दहशत-भरे, विस्मय में,
तब हम होंगे वहाँ..!
सौम्य अविचलित योद्धाओ,
तुम्हारे बराबर मुस्तैदी से डटे हुए..!

जब चारों दिशाओं में, 
फैल जाएगी तुम्हारी आवाज़..!
कृषि-सुधार, न्याय, रोटी, स्वाधीनता..!
तब वहीं होंगे हम, तुम्हारी बग़ल में,
उसी स्वर में बोलते..!

और जब दिन ख़त्म होने पर,
निरंकुश तानाशाह के विरुद्ध, 
फ़ौजी कार्रवाई पहुँचेगी, 
अपने अन्तिम छोर तक..!
तब वहाँ तुम्हारे साथ-साथ,
आख़िरी भिड़न्त की प्रतीक्षा में,
हम होंगे, तैयार..!

जिस दिन वह हिंसक पशु..!
क्यूबाई जनता के बरछों से आहत होकर,
अपनी ज़ख़्मी पसलियाँ चाट रहा होगा..!
हम वहाँ तुम्हारी बग़ल में होंगे,
गर्व-भरे दिलों के साथ..!

यह कभी मत सोचना कि
उपहारों से लदे और
शाही शान-शौकत से लैस वे पिस्सू..!
हमारी एकता और सच्चाई को चूस पाएँगे..!
हम उनकी बन्दूकें, उनकी गोलियाँ 
और एक चट्टान चाहते हैं..!
बस, और कुछ नहीं..!

और अगर हमारी राह में, 
बाधक हो इस्पात..!
तो हमें  क्यूबाई आँसुओं का 
सिर्फ़ एक कफ़न चाहिए..!
जिससे ढँक सकें 
हम अपनी छापामार हड्डियाँ..!
अमरीकी इतिहास के इस मुक़ाम पर..!
और कुछ नहीं..!

Wednesday, 6 October 2021

Top 10 Useful Websites For Students (हिन्दी)

https://learnmoreindia.in/top-10-useful-websites-for-students/

1) https://www.ratatype.com

तो Top 10 Useful Websites मे सबसे पहली जो वेबसाईट है वो है Ratatype वेबसाईट। यह खासकर उन लोगों के लिए है जो अपनी टायपिंग की स्पीड को बढ़ाना चाहते है।

2) https://vectr.com

तो Top 10 Useful Websites मे जो दूसरी वेबसाईट है वो है Vectre.com। जैसा की इस वेबसाईट के नाम से ही पता चल रहा है यह वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) से जुड़ा है।

3) https://www.photopea.com/

Photopea यह एक फ्री image editing online टूल है जो लगभग Photoshop की तरह काम करता है।

4) https://www.sejda.com

यदि आप किसी PDF पे काम कर रहे है उसमे कोई जानकारी जोड़ना चाहते है या किसी जानकारी को बदलना चाहते है या फिर किसी PDF से कोई टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते है तो आपको इस Sejda वेबसाईट पे जरूर जाना चाहिए है। यह एक Online PDF Editor Tool है, जो आपको किसी भी प्रकार के PDF मे बदलाव करने की सहूलियत देता है।

5) https://www.remove.bg

यदि आपको किसी इमेज के बैकग्राउंड को पूरी तरह से निकालना है और उस इमेज को पारदर्शी (Transparent) बनाना है तो यह वेबसाईट आपके बहुत ही काम या सकती है। आप जिस भी वेबसाईट से उसका बैकग्राउंड निकालना चाहते है उस इमेज को इस वेबसाईट के अपलोड बटन के जरिए अपलोड करें और यह वेबसोते स्वयं उस इमेज के बैकग्राउंड को निकाल देगी।

6) https://pexels.com

यदि अपने किसी कार्य के लिए High Resolution की इमेज को मुफ़्त मे और बिना Copyright वाली इमेज को डाउनलोड करना चाहते है तो Pexels से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा आप Pexels से बिना कॉपी राइट वाली वीडियोज़ भी डाउनलोड कर सकते है।

7) https://thenounproject.com/

याग वेबसाईट आपको फ्री मे इमजेस या फिर आइकान (Icon) को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। हमे कभी कभी अपने प्रोजेक्ट मे काम करते समय टेलीफोन, मोबाईल फेस्बूक जैसे आइकान (Icon) की जरूरत होती है तो आप इस वेबसाईट से ढेर सारे अलग अलग प्रकार के Icon को डाउनलोड कर सकते है।

8) https://www.autodraw.com/

Autodraw यह एक ऐसी वेबसाईट है जहां पे आप ड्रॉइंग (Drawing) करके कोई भी ऑब्जेक्ट तैयार कर सकते है और अपने किसी भी प्रोजेक्ट मे इसका इस्तेमाल कर सकते है। या फिर आपको ड्रॉइंग (Drawing) का शौक है तो भी आप इस वेबसाईट का उपयोग कर सकते है।

10) https://screenshot.guru/

हमारे Top 10 Useful Websites की सबसे आखिरी वेबसाईट है। जैसा की आपको इसके नाम से ही पता चल रहा है इस वेबसाईट के उपयोग से हम स्क्रीनशॉट प्राप्त कर सकते है

Top 10 Useful Websites For Students In Hindi

Top 10 Useful Websites for students in Hindi
Top 10 Useful Websites

Top 10 Useful Websites For Students (हिन्दी)

आज के इस ब्लॉग मे मैं आपको Top 10 Useful Websites के बारे मे बताऊँगा, जिन्हे जानने के बाद आप बोलगे 'क्या बात है सर, हमे पहले क्यूँ नहीं बताया इसके बारे मे?'

जी हाँ, भले ही आप स्टूडेंट हो या ऑफिस मे काम करने वाले कर्मचारी हो, आप किसी भी छेत्र से ही क्यूँ ना हो ये जो Top 10 Useful Websites आपको मैं बताने वाला हु, यह बहुत ही काम की है क्यूँ कि इन वेबसाईट मे आप कई ढेर Tools का उपयोग कर सकते है जो कई Paid Software के काम को फ्री मे कर देता है। तो चलिए बिना अपना कीमती समय गवाये जानते है इन Top 10 Useful Websites को।

List Of Best Top 10 Useful Websites For Students To Become Pro

आपको नीचे एक एक करके Top 10 Useful Websites बताए गए है जो स्टूडेंट और ऑफिस मे काम करने वालों के लिए काफी उपयोगी हो सकती है।

1) https://www.ratatype.com

तो Top 10 Useful Websites मे सबसे पहली जो वेबसाईट है वो है Ratatype वेबसाईट। यह खासकर उन लोगों के लिए है जो अपनी टायपिंग की स्पीड को बढ़ाना चाहते है। यदि आप भी अपने Computer की keyboard मे टायपिंग की स्पीड को बढ़ाना चाहते है तो आपको इस वेबसाईट पे जरूर जाना चाहिए। जहां पे आपको टायपिंग के बारे मे शुरुवात से बनाता जाता है।

आप इस वेबसाईट पे फ्री मे टायपिंग कोर्स भी ले सकते है आपको सिर्फ इस वेबसाईट पे अपने ईमेल से साइन उप करना होता है और उसके बाद इन वेबसाईट पे अपनी टायपिंग स्पीड को बढ़ाने के लिए Typing Course ले सकते है।

इस वेबसाईट से आप न सिर्फ टायपिंग को ट्यूटोरियल के जरिए बल्कि गेम के जरिए भी सीख सकते है। आप गेम के माध्यम से भी टायपिंग की स्पीड से बढ़ा सकते है। इसके अलावा आप टायपिंग से जुड़े ग्रुप्स से भी जुड़ सकते है।

तो आप भी यदि आपनी टायपिंग के स्पीड को बढ़ाने के ईछुक है तो एक जरूर इस वेबसाईट पे जाए और जरूर चेक करें और टायपिंग से जुड़ा हमारा Hindi, Marathi Typing ISM Software Free Download यह ब्लॉग भी जरूर पढे।

2) https://vectr.com

तो Top 10 Useful Websites मे जो दूसरी वेबसाईट है वो है Vectre.com। जैसा की इस वेबसाईट के नाम से ही पता चल रहा है यह वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) से जुड़ा है। आप इस वेबसाईट फ्री मे वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) को बना सकते है या उसमे बदलाव कर सकते है।

वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) कंप्यूटर ग्राफिक्स छवियां (Images) होती हैं, जिन्हें कार्टेशियन विमान पर बिंदुओं के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जो बहुभुज और अन्य आकार बनाने के लिए रेखाओं और वक्रों से जुड़े होते हैं। रेखापुंज ग्राफ़िक्स की तुलना में वेक्टर ग्राफ़िक्स का अद्वितीय लाभ होता है, जिसमें बिंदुओं, रेखाओं और वक्रों को बिना किसी अलियासिंग के किसी भी रिज़ॉल्यूशन तक बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) के इमेज को कितना भी Zoom in या out किया जाए उनकी गुणवत्ता मे वैसी की वैसी ही रहती है। यदि आप किसी ग्राफिक से जुड़े प्रोजेक्ट पे काम कर रहे है आपको वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphic) के इमेज की जरूरत है तो इस website को जरूर चेक करें।

3) https://www.photopea.com/

Photopea यह एक फ्री image editing online टूल है जो लगभग Photoshop की तरह काम करता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Photoshop, Adobe का Paid सॉफ्टवेयर है। यदि आप एक छात्र (Student) हैं और आप Photoshop सीख रहे हैं, तो आपको अभ्यास के लिए Photoshop की जरुरत होगी। छात्र (Student)  के रूप में अभ्यास के लिए Photoshop खरीदना बहुत मुश्किल है।

यदि आप अपने Images को Edit करने के लिए Photoshop का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको Photoshop खरीदने की ज़रूरत है जो कि काफी महंगा है। इसीलिए मैं आपको Photopea ऑनलाइन टूल का उपयोग करने की सलाह दूंगा जो बिल्कुल मुफ़्त है और Photoshop के सभी tool इसमे उपलब्ध है।

Photopea पे हमने खासकर के अलग से ब्लॉग यह फ्री वाला फोटोशॉप है। पहले ही लिखा है जिसमे मैं इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी बताए है, आप इसे सीखने के लिए इस ब्लॉग को भी पढ़ सकते है।

4) https://www.sejda.com

यदि आप किसी PDF पे काम कर रहे है उसमे कोई जानकारी जोड़ना चाहते है या किसी जानकारी को बदलना चाहते है या फिर किसी PDF से कोई टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते है तो आपको इस Sejda वेबसाईट पे जरूर जाना चाहिए है। यह एक Online PDF Editor Tool है, जो आपको किसी भी प्रकार के PDF मे बदलाव करने की सहूलियत देता है।

इसके अलावा यह PDF को Excel, JPG, PPT, और Word मे बदलने (Convert) की सुविधा भी देता है। या फिर आप HTML, Word या JPG को भी PDF मे बदल सकते है। आप इसके टूल से अपने किसी भी PDF मे ढेर सारे बदलाव कर सकते है। इसके बारे और अधिक जानने के लिए आप इस वेबसाईट पे जरूर विज़िट करें।

5) https://www.remove.bg

यदि आपको किसी इमेज के बैकग्राउंड को पूरी तरह से निकालना है और उस इमेज को पारदर्शी (Transparent) बनाना है तो यह वेबसाईट आपके बहुत ही काम या सकती है। आप जिस भी वेबसाईट से उसका बैकग्राउंड निकालना चाहते है उस इमेज को इस वेबसाईट के अपलोड बटन के जरिए अपलोड करें और यह वेबसोते स्वयं उस इमेज के बैकग्राउंड को निकाल देगी।

6) https://pexels.com

यदि अपने किसी कार्य के लिए High Resolution की इमेज को मुफ़्त मे और बिना Copyright वाली इमेज को डाउनलोड करना चाहते है तो Pexels से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा आप Pexels से बिना कॉपी राइट वाली वीडियोज़ भी डाउनलोड कर सकते है।

Pexels अलावा भी कई ऐसे वेबसाईट है जहां से आप फ्री मे बिना कॉपी राइट वाले इमजेस और वीडियोज़ को डाउनलोड कर सकते है। उनके बारे मे जानने के लिए हमारा 5 Best Websites To Download Non-Copyright Images (Free Images) ब्लॉग पढे।

7) https://thenounproject.com/

याग वेबसाईट आपको फ्री मे इमजेस या फिर आइकान (Icon) को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। हमे कभी कभी अपने प्रोजेक्ट मे काम करते समय टेलीफोन, मोबाईल फेस्बूक जैसे आइकान (Icon) की जरूरत होती है तो आप इस वेबसाईट से ढेर सारे अलग अलग प्रकार के Icon को डाउनलोड कर सकते है।

8) https://www.autodraw.com/

Autodraw यह एक ऐसी वेबसाईट है जहां पे आप ड्रॉइंग (Drawing) करके कोई भी ऑब्जेक्ट तैयार कर सकते है और अपने किसी भी प्रोजेक्ट मे इसका इस्तेमाल कर सकते है। या फिर आपको ड्रॉइंग (Drawing) का शौक है तो भी आप इस वेबसाईट का उपयोग कर सकते है।

9) https://www.learnmoreindia.in

Top 10 Useful Websites की एक बहुत ही जबरदस्त और बड़े ही काम की वेबसाईट है। इस वेबसाईट Computer, Tally, DTP, MSCIT, और General Knowledge से जुड़े ढेर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके आपे कम्प्यूटर और उन्मे इस्तेमाल किए जाने वाले ढेर सारे सॉफ्टवेयर और ऐप्लकैशन के शॉर्टकट कीज और नोट्स के पीडीएफ़ फ्री मे डाउनलोड कर सकते है। साथ ही आप अपना ज्ञान जाँचने के लिए ढेर Mock Test मे भाग ले सकते है।

Sunday, 3 October 2021

किसान आंदोलन

भाजपा के पास किसानों के खिलाफ अभी सबसे बड़ा हथियार है- धन और बाजरे की फसल खरीद को टाल देना। करीब 22 लाख धान पंजाब और हरियाणा की मंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे है। 
सरकार ने क्या किया? पहले घोषणा हुई कि 25 सितंबर को धान की खरीद शुरू होगी, फिर तारीख बढ़ा कर 2 अक्टूबर किया गया और अब 11 अक्टूबर कर दिया गया है। धान खरीद के लिये कोई गुणवत्ता मापक निर्धारित नही किया गया है। 

भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि पंजाब और हरियाणा के दानों में 22.5% नमी है। इधर हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि जिस धान की नमी 17.5% है, उसी की सरकारी खरीद होगी। अगर धान की नमी 22.5 % है तो आढ़ातीय क्यो खरीदेगे। यह किसानों और आढ़तियों के बीच फुट डालने उद्देश्य से चाल चला गया है।

इतना ही नही, मंडी में काम कर रहे मजदूरो का रेट जो पहले रु12.75 प्रति बैग था, उसमे रु 2.10 की कटौती कर दी गयी है जिसके चलते मजदूर  यूनियने भी हड़ताल करने का निर्णय कर चुके है। 

इस तरह किसान आंदोलन में फुट डालने के लिए , किसानों,आढ़तियों और मजदूरो में विरोध बढाने का पूरा प्रयास बीजेपी सरकार कर रही है।  इस सब के बावजूद किसान आंदोलन और उसके साथ तमाम वामपंथी ताकते, कुछ एनजीओ पंथी टाइप वाम धरे को छोड़ कर, फासीवादी बीजेपी सरकार के खिलाफ खड़े है।

और अब संघी फासीवादियों का किसानों के ऊपर  यह नीचतापूर्ण और कायरणाम हमला!

लेनिन ने ठीक ही कहा था, "जनताओं के जीवन में बड़ी-बड़ी समस्याएं केवल बलपूर्वक ही तैं होती हैं। आम तौर पर प्रतिक्रियावादी वर्ग स्वयं ही पहले हिंसा का गृहयुद्ध का सहारा लेते हैं, वे ही सबसे पहले " लड़ाई को तात्कालिक लक्ष्य बना देते हैं ....."

और किसानों ने भी बल प्रयोग करने का मन बना लिया है। अगर जल्द ही धान की खरीद शुरू नही की गई, तो वे भाजपा विधायकों को उनके घर पर ही घेरेंगे और उन्हें घर से निकलने नही देंगे।

१९५३ में स्टालिन की शव यात्रा पर उमड़ा सैलाब 

*On this day in 1953, a sea of humanity thronged the streets for Stalin's funeral procession.* Joseph Stalin, the Soviet Union's fea...