Wednesday, 30 June 2021

गरीबो की बस्ती का उजारा जाना जरूरी है, ताकि अमीरों को स्वछ हवा मिलती रहे!



हमारे देश का कानून, न्याय व्यवस्था गरीब मिहनतकस लोगों के लिये नही बल्कि दबंग पूंजी मालिको और भू-माफियाओ के लिए है। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गाँव के लोगो को एन्क्रोचर करार देते हुये उनकी (10,000) दस हजार परिवारों की बस्ती इस कोरोना काल मे उजाड़ने का आदेश दे दिया है। जबकि उनमे से अधिकांश लोगों को वहाँ के दबंग भू-माफियो ने जमीन जाली दस्तावेज (पावर ऑफ अटॉर्नी) के आधार पर बेच कर उनसे पहले ही पैसे ऐंठ लिए है। इस तरह का धंधा खुलेआम कई जगह चल रहा है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने की अपनी जिम्मेदारी नही समझता। लोग लूट लिए जाते है, कभी भू-माफ़ियावो द्वारा तो कभी चिट-फण्ड कंपनी द्वारा। लेकिन न्याय का सुप्रीम मंदिर अपने आंखों पर पट्टी बांध लेता है और कारपोरेशन को सख्त और निर्मम आदेश देता है कि इन गरीब बस्तियों को उजाड़ दिया जाए।


 जब इनमे से कई लोग दशकों से इन बस्तियों में रह रहे है तो इन unauthorized कॉलोनियों को रेगुलराइज क्यो नही किया जा सकता? जबकि इनके यहाँ रहने से थोड़े से बचे अरावली के जंगल, जिसे दिल्ली का लन्स कहा जाता है, की रक्षा भी हो रही थी। 


पर्यावरण का हवाला दे कर कहा जा रहा है कि अमीरों को स्वछ वायु मिलती रहे इसके लिए अमरावली के पहाड़ो पर बसे गरीबो की बस्ती का उजारा जाना जरूरी है। जबकि सच्चाई यह है कि अमरावली के पहाड़ के अधिकांश जंगल, जो कि एक समय दिल्ली से ले कर गुजरात तक फैला हुआ था, पूंजीवादी मुनाफा के भेंट चढ़ गया।


इन कॉलोनियों  में कई दशकों से रहने वाले गरीब मिहनतकस लोगो के सामने एकाएक इस कोरोना काल मे  आवास की विकट समस्या खड़ी हो गयी है। प्रधानमंत्री की तमाम आवास योजनाए कभी इनकी समस्या को सम्बोधित नही किया है। 


       अखबारों के रिपोर्ट से हम जानते है कि पूरे भारत मे दस लाख से ज्यादा फ्लैट बन कर तैयार है लेकिन वे बिक नही रहे है। दूसरी तरफ इन बस्तियों में रहनेवाले 10000 परिवारों को अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सड़क पर आना होगा। पूंजीवाद  एक ओर मुट्ठी भर लोगो को आपार सम्पत्ति तो दूसरी ओर विशाल मिहनतकस जनता को भयंकर गरीबी के सिवा और दे भी क्या सकता है?


      लेकिन लोग करे भी तो क्या करे? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डेमोलिशन ड्राइव के खिलाफ बस्ती के लोगो ने जबरदस्त एकता दिखाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिरोध प्रदर्शन किया। लेकिन फासीवादी प्राशासन ने विरोध को कुचलते हुए डेमोलिशन ड्राइव करता रहा। इतना ही नही बहुत लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है और उन्हें पहले तो सूरजकुंड थाने पर रखा गया था, अब उन्हें अन्यत्र ले जाया गया है। प्रशासन पर तमाम दबाव बनाए जाने के बाउजूद भी उनकी रिहाई अभी तक नही हुई है।


लानत है ऐसे क्रूर प्रशासन को और इस लूटेरी पूंजीवादी व्यवस्था को जिसने अब बने रहने का औचित्य पूरी तरह खो दिया है। 

Tuesday, 29 June 2021

Lenin

"Only scoundrels or simpletons can think that the proletariat must first win a majority at the polls, produced under the yoke of the bourgeoisie, under the yoke of wage-slavery, and must win power.This is the height of stupidity or hypocrisy, it is the replacement of the class struggle and revolution by voting under the old system, under the old regime" - 

VI Lenin, "Collected Works", Volume 30 page  58. 

Chapter - "GREETINGS TO ITALIAN, FRENCH AND GERMAN COMMUNISTS"

डी डी कौशाम्बी (1957)- सामंतवाद

"आज सामंतवाद से लड़ने की बात करना डायनोसौर से लड़ने की बात करने जैसा है। शोषण की प्रक्रिया का कोई भी औज़ार आज सामंतों के हाथ में नहीं है। विधान व्यवस्था की संरचना बुर्जुआजी (पूँजीवादी) स्वरूप में है। सशस्त्र सेना, पुलिस, न्यायव्यवस्था सब कुछ आज सीधे पूंजीवाद नियंत्रित करता है।"

"Talk of fighting feudalism today is on a level with talk of fighting dinosaurs. No part of the mechanism of coercion is now in feudal hands. The legislature is bourgeois (and petty bourgeois) in composition. The armed force, the police, the judiciary are all directly under bourgeois control."

डी डी कौशाम्बी (1957)

महान इतिहासकार को उनके स्मृति दिवस पर याद करते हुए

Satya Veer Singh

Maruti Workers' Struggle, spontaneous element



"...the "spontaneous element", in essence, represents nothing more nor less than consciousness in an embryonic form. Even the primitive revolts expressed the awakening of consciousness to a certain extent. The workers were losing their age-long faith in the permanence of the system which oppressed them and began... I shall not say to understand, but to sense the necessity for collective resistance, definitely abandoning their slavish submission to the authorities. But this was, nevertheless, more in the nature of outbursts of desperation and vengeance than of struggle. The strikes of the nineties revealed far greater flashes of consciousness; definite demands were advanced, the strike was carefully timed, known cases and instances in other places were discussed, etc. The revolts were simply the resistance of the oppressed, whereas the systematic strikes represented the class struggle in embryo, but only in embryo. Taken by themselves, these strikes were simply trade union struggles, not yet Social Democratic* struggles. They marked the awakening antagonisms between workers and employers; but the workers, were not, and could not be, conscious of the irreconcilable antagonism of their interests to the whole of the modern political and social system, i.e., theirs was not yet Social-Democratic consciousness. In this sense, the strikes of the nineties, despite the enormous progress they represented as compared with the "revolts", remained a purely spontaneous movement.

We have said that there could not have been Social-Democratic consciousness among the workers. It would have to be brought to them from without. The history of all countries shows that the working class, exclusively by its own effort, is able to develop only trade union consciousness, i.e., the conviction that it is necessary to combine in unions, fight the employers, and strive to compel the government to pass necessary labour legislation, etc. The theory of socialism, however, grew out of the philosophic, historical, and economic theories elaborated by educated representatives of the propertied classes, by intellectuals. By their social status the founders of modern scientific socialism, Marx and Engels, themselves belonged to the bourgeois intelligentsia. In the very same way, in Russia, the theoretical doctrine of Social-Democracy arose altogether independently of the spontaneous growth of the working-class movement; it arose as a natural and inevitable outcome of the development of thought among the revolutionary socialist intelligentsia."

Lenin

* Here Social Democratic means Communist. After formation of third international the word refered to the followers of Second international.

आज मैंने एक '' प्रोफेसर " का मारुति आन्दोलन की स्वयंस्फूर्तता पर दिया उपदेश सुना। महोदय ने कहा स्वयंस्फूर्तता ठीक नहीं। अर्थवाद ठीक नहीं। परन्तु महोदय ने यह भी कहा कि मारुति आन्दोलन में मौजूद स्वयंस्फूर्तता क्रान्तिकारी थी। लेनिन का यह उद्धरण प्रोफेसर महोदय की बकवास को नग्न कर देता है:

"... मूलतः "स्वयंस्फूर्त तत्व" चेतना के बीज-रूप के सिवा और कुछ नहीं है। अविकसित उपद्रव भी तो किसी हद तक चेतना के उभार की ओर इंगित करते ही थे: जो व्यवस्था मजदूरों का उत्पीड़न कर रही थी, उसके स्थायित्व में उनका परंपरागत विश्वास नष्ट होने लगा था। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मजदूर उस समय सामूहिक प्रतिरोध की आवश्यकता को समझने लगे थे, पर वे उसे महसूस जरूर करने लगे थे और अपने से बड़ों के सामने गुलामों की तरह सिर झुका देने की आदत को तो उन्होंने निश्चय ही त्याग दिया था। फिर भी यह उतना संघर्ष नहीं था, जितना कि निराशा और प्रतिहिंसा की अभिव्यक्ति। दसवें दशक में होनेवाली हड़तालों में चेतना की कौंधे अधिक स्पष्ट थीं: उनमें निश्चित मांगें पेश की जाती थी। सोच-विचारकर हड़तालों का समय तय किया जाता था, दूसरी जगहों की ज्ञात घटनाओं तथा अन्य उदाहरणों पर बहस की जाती थी, इत्यादि । उपद्रव जबकि पीड़ितों के विद्रोह मात्र थे। सुनियोजित हड़तालें बीज-रूप में वर्ग संघर्ष का प्रतिनिधित्व करती थीं, पर केवल बीज-रूप में। अपने में ये हड़तालें महज ट्रेड यूनियन संघर्षो की गिनती में आती थीं और अभी सामाजिक-जनवादी* संघर्षो का रूप धारण नहीं कर पायी थी। वे मजदूरों और मालिकों में विरोधी भावना के जागरण का प्रमाण थीं, परंतु अभी मजदूरों में यह चेतना नहीं पैदा हुई थी और न हो सकती थी कि आधुनिक काल की पूरी राजनीतिक तथा सामाजिक व्यवस्था और उनके हितों के बीच एक ऐसा विरोध है, जो कभी दूर नहीं हो सकता, मतलब यह कि अभी तक उनकी चेतना सामाजिक-जनवादी चेतना नहीं थी। और इस अर्थ में दसवें दशक की हड़तालें "उपद्रवों" की तुलना में बहुत उन्नति की सूचक होते हुए भी शुद्धतः एक स्वयंस्फूर्त आंदोलन ही रहीं।

हम कह चुके हैं कि मजदूरों में सामाजिक-जनवादी चेतना का पैदा होना अभी असंभव था। यह चेतना उनमें बाहर से ही लायी जा सकती थी। सभी देशों का इतिहास यह बताता है कि मजदूर वर्ग मात्र अपने प्रयत्नों से केवल ट्रेड यूनियन चेतना पैदा करने में सफल होता है, याने यह धारणा पैदा कर पाता है कि यूनियनों के रूप में अपना संगठन करना, मालिकों से लड़ना और आवश्यक श्रम कानून बनवाने के लिए सरकार पर दबाव डालना जरूरी है, इत्यादि।* परंतु समाजवाद का सिद्धांत उन दार्शनिक, ऐतिहासिक एवं आर्थिक सिद्धांतों से उत्पन्न हुआ है, जिनका संपत्तिवान वर्गों के शिक्षित प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों ने प्रतिपादन किया था। आधुनिक वैज्ञानिक समाजवाद के संस्थापक स्वयं मार्क्स और एंगेल्स, अपनी सामाजिक हैसियत की दृष्टि से, बुर्जुआ बुद्धिजीवी लोग थे। इसी प्रकार रूस में सामाजिक-जनवाद की सैद्धांतिक शिक्षा का जन्म मजदूर वर्ग के आंदोलन के स्वयंस्फूर्त विकास से बिलकुल स्वतंत्र ढंग से हुआ है, उसका जन्म क्रांतिकारी-समाजवादी बुद्धिजीवियों में विचारों के विकास के स्वाभाविक और अवश्यंभावी परिणाम के रूप में हुआ।

लेनिन

* समाजिक जनवादी से यहाँ अर्थ कम्यूनिस्ट है। तीसरे इंटरनेशनल के बनने के बाद सामाजिक जनवादी दूसरे इंटरनेशनल से जुड़े लोगों को कहा जाता था।

Artwork: El Lissitzky – Beat The Whites With The Red Wedge

Sunday, 27 June 2021

कुमार विश्वबंधु की भूख पर लिखी कविता


भूख जरूरी है
खाना खाने के लिए
खाना जरूरी है
जिन्दा रहने के लिए

भले जिन्दा रहना जरूरी न हो
सब के लिए,
पर जो जिन्दा हैं
उनके लिए
हर हाल में खाना जरूरी है
चाहे रोटी खाएं
चाहे पुलिस कि गोलियां !

भूख आती थी
वह उसे मार देता था
भूख जिन्दा हो जाती थी
वह फिर उसे मार देता था
भूख लौट-लौट कर आ जाती थी
वह उसे उलट-उलट कर मार देता था
एक दिन भूख दबे पांव आई
और..
उसे खा गई  !!

जो भूखे थे
वे सोच रहे थे रोटी के बारे में,
जिनके पेट भरे थे
वे भूख पर कर रहे थे बातचीत
गढ़ रहे थे सिद्धांत
ख़ोज रहे थे सूत्र ....

कुछ और लोग भी थे सभा में
जिन्हौंने खा लिया था 
आवश्यकता से अधिक खाना
और एक दूसरे से दबी जबान में
पूछ रहे थे 
दवाईयों के नाम....

सीरियल किलर की तरह भूख
एक के बाद एक
कर रही है हत्याएं
और घूम रही है खुले आम यहां-वहां
देश भर में
लोकतंत्र के छुट्टे सांड की तरह ...!!
Gurcharan Singh की वाल से "साभार"

Friday, 25 June 2021

अबे ... सुन बे गुलाब ( निराला )


---------------------------------------
कहीं झरने, कहीं छोटी-सी पहाड़ी,
कही सुथरा चमन, नकली कहीं झाड़ी।
आया मौसिम, खिला फ़ारस का गुलाब,
बाग पर उसका पड़ा था रोब-ओ-दाब;
वहीं गन्दे में उगा देता हुआ बुत्ता
पहाड़ी से उठे-सर ऐंठकर बोला कुकुरमुत्ता-
"अबे , सुन बे, गुलाब,
भूल मत जो पायी खुशबु, रंग-ओ-आब,
खून चूसा खाद का तूने अशिष्ट,
डाल पर इतरा रहा है केपीटलिस्ट!
कितनों को तूने बनाया है गुलाम,
माली कर रक्खा, सहाया जाड़ा-घाम,
हाथ जिसके तू लगा,
पैर सर रखकर वो पीछे को भागा
औरत की जानिब मैदान यह छोड़कर,
तबेले को टट्टू जैसे तोड़कर,
शाहों, राजों, अमीरों का रहा प्यारा
तभी साधारणों से तू रहा न्यारा।
वरना क्या तेरी हस्ती है, पोच तू
कांटो ही से भरा है यह सोच तू
कली जो चटकी अभी
सूखकर कांटा हुई होती कभी।
रोज पड़ता रहा पानी,
तू हरामी खानदानी।

निराला जी की प्रसिद्ध कविता.

petty bourgeois

The democratic petty bourgeois, far from wanting to transform the whole society in the interests of the revolutionary proletarians, only aspire to make the existing society as tolerable for themselves as possible. ... The rule of capital is to be further counteracted, partly by a curtailment of the right of inheritance, and partly by the transference of as much employment as possible to the state. As far as the workers are concerned one thing, above all, is definite: they are to remain wage labourers as before. However, the democratic petty bourgeois want better wages and security for the workers; in short, they hope to bribe the workers ...

Marx & Engels, Address to the Central Committee of the Communist League (1850)


१९५३ में स्टालिन की शव यात्रा पर उमड़ा सैलाब 

*On this day in 1953, a sea of humanity thronged the streets for Stalin's funeral procession.* Joseph Stalin, the Soviet Union's fea...