Saturday, 22 July 2023

यह माफी की सावरकर योजना नही है



पाप कीजिये

गंगा स्नान कीजिये

मंदिर जाइये

माफी की गारंटी है!


खूब भ्रष्टाचार कीजिये

जनता को लूट कर

 'पावार' बन जाइये,

स्वागत है बीजेपी में और

माफी की गारंटी है!


सरेआम कत्लेआम कीजिये

सामूहिक बलात्कार कीजिये

बीजेपी में बने रहिये

'बिलकिस बानो' के 

अपराधियो की तरह,

माफी की गारंटी है!


यह माफी की 

सावरकर योजना नही है

लेकिन जो भी हैं

बीजेपी में 

माफी की गारंटी है!

No comments:

Post a Comment

१९५३ में स्टालिन की शव यात्रा पर उमड़ा सैलाब 

*On this day in 1953, a sea of humanity thronged the streets for Stalin's funeral procession.* Joseph Stalin, the Soviet Union's fea...