कॉमरेडों, मजदूर साथियो,
कामगार-ई-पुस्तकालय और मजदूर यूनियन द्वारा संचालित रघु-मनी भवन, स्थित 'श्रमिक यूनियन पुस्तकालय' मजदुरो के बीच समाजवादी चेतना फैलाने में अहम भूमिका निभाए, इसके लिये हम सभी को विशेष रूप से फोकस करना होगा।
हालांकि अभी यह बिल्कुल ही भ्रूण अवस्था मे है। इसलिये यह जरूरी है कि इसके व्यापक विकास में हम सभी दिलोजान से सहयोग करे। महत्वपूर्ण मार्क्सवादी साहित्य की किताबो की व्यवस्था की जाए।
पुस्तकालय का उद्देश्य मजदूर साथियो को हिंदी में समाजवादी पुस्तक आसानी से सुलभ कराना है। अगर मजदूर साथी पुस्तकालय से पुस्तके ले कर नही पढेंगे तो हमारा उद्देश्य कभी पूरा नही होगा। हम सभी कामरेड्स और मजदूर साथियो से अपील करते हैं कि वे पुस्तकालय से पुस्तक ले कर पढ़े, इस पर विचार विमर्श करे और फिर पुस्तक वापस लौटा दे।
हम एक बार फिर यूनियन और तमाम मजदूर साथियो से अपील करते है कि पुस्तकालय के विकास और समाजवादी साहित्य के पठन-पाठन के सवाल को गंभीरता से ले।
एम के आजाद
No comments:
Post a Comment