22/12/2020
किसान आंदोलन का विरोध कुछ फर्जी कम्युनिष्टों द्वारा भी किया जा रहा है। उनका क्या कहना है? संक्षेप में उनके द्वारा किये जा रहे प्रोपेगंडा को नीचे दिया जा रहा है:
देखो गरीब किसान भाई लोग, आपके फसल के लिये हम न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को एक प्रतिक्रियावादी मांग मानते है। इससे सिर्फ कुलक किसानों को ही फायदा है। आप लोग लोग बाजार में अनाज कितना बेचते ही हो!
दूसरे, महंगाई बढ़ने का कारण भी MSP है। बुर्जुवा के प्रतिष्ठित पत्रिका EPW में एक विद्वान लेखक ने एक अति गम्भीर लेख में इसे साबित किया कि MSP से महंगाई बढ़ती है।
इस लिये हम MSP का समर्थन नही कर सकते।
लेकिन आप चिंता मत करो, आपके बेटे के लिए रोजगार गारंटी कानून और बेरोजगारी भत्ता गारंटी कानून लाने के लिये हम सरकार पर दबाव बना रहे है। आप सब हमारे पार्टी को सपोर्ट करो। आपको बहुत फायदा होगा। आपको खेतो में पसीना बहाने की भी जरूरत भी नही पड़ेगी। नौकरी तो सबको मिलेगी नही लेकिन बैठे-बिठाए आपको और आपके बेटे बेटियों को बेरोजगारी भत्ता मिले गा। MSP खत्म हो जाएगा तो महंगाई भी कम रहे गा। फिर आप थोड़े पैसे में ज्यादा अनाज खरीद पाओगे। फिर आप ऐश करना। विदेशो में लोग ऐसे ही करते है।
*Thousand Flowers Group*
No comments:
Post a Comment